नगर परिषद में बगावत : उप सभापति ने विकास में बाधा का लगाया आरोप, पार्षद गोलबंद

बीआर दर्शन। बक्सर
डुमरांव नगर परिषद के मनमानी रवैया को लेकर वार्ड पार्षदों ने उप सभापति विकास ठाकुर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी पार्षदों ने नप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नप कार्यलय के मुख्य दरवाजे पर नारेबाजी किया। सभी पार्षद एक साथ ईओ के कार्यलय में पहुंचे। उपसभापति ने ईओ अनिरुद्ध कुमार से एक साल में हुए कार्यों का लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग की।
विरोध कर रहे पार्षदों के द्वारा होल्डिंग टैक्स में संशोधन, काली मंदिर रोड निर्माण, शहर में बंदर भगाने के आधे अधूरे कार्य पर भी सवाल खड़ा किया। साथ ही विस्तारित क्षेत्र के पार्षदों ने पेयजल की समस्या के साथ नाली-गली की बदहाल स्थित पर भी सवाल खड़ा किया। शहर में बहाल सफाई एनजीओ एवं होल्डिंग टैक्स वसूली करने वाली स्पैरो एनजीओ को तत्काल हटाने के लिए पार्षदों ने कहा। पार्षदों ने कार्यपालक पर समान रूप से कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया है। नप की मुख्यपार्षद सुनीता गुप्ता ने कहा कि वार्ड पार्षद के द्वारा जो भी मांग किया जा रहा है। उसे प्रमुखता से नगरपालिका अधिनियम के मुताबिक किया जाएगा।