OTHERS
दो अधिवक्ताओं के निधन पर सोमवार को कोर्ट में रहेगा नो वर्क

बीआर दर्शन | बक्सर
दाे अधिवक्ताओं के निधन पर साेमवार काे व्यवहार न्यायालय में नाे-वर्क रहेगा। अधिवक्ता अपने काे कार्य से विरत रहेंगे। व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने शोक़ व्यक्त किया।
उक्त जानकारी अधिवक्ता संघ के सचिव बिंदेश्वरी पांडेय उर्फ पप्पु पांडेय ने दिया। उन्हाेंने बताया कि डुमरांव अनुमंडल के छतनवार के रहने वाले वशिष्ट मुनी सिंह और चुन्नी गांव के राजकिशाेर राय का आकस्मिक निधन हाे गया। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने शाेक व्यक्त करते हुए कहा कि दाेनाें अधिवक्ता अपने कार्याें के प्रति सजग रहते थे। उन्होंने बताया कि राजकिशोर राय और वशिष्ठ मुनि सिंह 1994 से वकालत कर रहे थे।साेमवार काे उनके याद में सभी अधिवक्ता अपने काे कार्य से विरत रखेंगे।