पेड़ से आम तोड़ने के चक्कर में किशोर ने गंवाई जान
मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव में हुई दर्दनाक घटना पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा था किशोर, करंट लगने से मौत

बीआर दर्शन। बक्सर
मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव में गुरुवार को पेड़ पर आम तोड़ने गए किशोर की धारा प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हो गई है। दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक अमसारी गांव के रामप्रवेश गड़ेरिया के 10 वर्षीय पौत्र नीतीश कुमार पिता टुन्नू पाल आम के लालच में एक पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ में सट कर गुजर रहे धारा प्रवाहित तार के चपेट में आ गया। किशोर पेड़ पर ही झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया, भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सुचना मुरार थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मृतक किशोर के शव को पेड़ से उतरा। बताया जाता है कि रामप्रवेश गड़ेरिया के एक लड़की थी जो शादी के बाद से ही अपने पिता की सेवा के लिए अमसारी गांव अपने पति के साथ रहती थी। मृतक तीन भाई में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष रविकान्त ने बताया कि पेड़ पर आम तोड़ने के दौरान हाई वोल्टेज तार के चपेट में आ गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।