विश्वामित्र सेना ने सेवा बस्ती में बच्चों के बीच मनाया मकर संक्रांति का त्यौहार

बीआर दर्शन | बक्सर
विश्वामित्र सेना के द्वारा बक्सर के विभिन्न जगहों पर चलाए जा रहे निःशुल्क शिक्षा केंद्र पर चूड़ा, गुड तिलकुट मिठाई बच्चों में बांट कर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। सेना के सदस्यों ने सेवा बस्ती के बच्चों के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया।
विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़े हुए सभी त्योहार को विश्वामित्र सेना के साथियों द्वारा सेवा बस्ती में जाकर मनाया जाता है। जो सेना के मूल सिद्धांत मानव सेवा परमो धर्म को चरितार्थ करता है। विश्वामित्र सेना के द्वारा बक्सर सेवा बस्ती के सभी निःशुल्क शिक्षा केंद्रो, ग्रामीण क्षेत्र के केसठ निःशुल्क शिक्षा केंद्र पर मकर संक्रांति पर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
वहीं कार्यक्रम में शाहाबाद संयोजक रविराज, मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, ब्रह्मपुर संयोजक हरिशंकर दुबे, शिक्षा संयोजक धीरज सिंह, विजय शंकर सिंह, शिक्षिका मधुबाला, कविता कुमारी, शिवजी महतो, करण, विकास, सोनू गुप्ता विमल श्रीवास्तव, विनोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।