फाईनेंस कर्मी से लूटकांड के चार आराेपित गिरफ्तार, लूट के रुपए बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से हुए लूट की घटना का उदभेदन पुलिस ने कर दिया। लूट की वारदात काे अंजाम देने वाले चार अपराधियाें काेपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियाें के पास लूट में प्रयुक्त बाइक, लूट के रुपए और दाे माेबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आराेपिताें काे जेल भेज दिया।
एसपी मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में उड़ियानगंज- छतनवार मोड़ के समीप 25 जुलाई को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मी अनिल कुमार से 4 अज्ञात अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें अपराधियाें ने कर्मी से 15,500 रुपए के साथ 01 टैब, 01 मोबाईल, 01 बैग एवं पर्स लुटा गया था। पीड़ित द्वारा कृष्णाब्रह्म थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई।
घटना की जांच के बाद एसडीपीअाे डुंमराव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा कांड का उद्भेदन हेतु तकनिकी एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में शुक्रवार को चक्की ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण डेरा रामेश्वर यादव के पुत्र नितेश कुमार, गणेश यादव एवं श्री भगवान पासवान के पुत्र रविशंकर पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में लूटे गये वीवो कंपनी का मोबाइल एवं लूट में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल एवं 1400 रु नगद बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं उनके निशानदेही पर नया भोजपुर ओपी में लूटे गये सैमसंग का टैब श्रीकांत यादव के पुत्र मनीष यादव के घर से बरामद किया गया। उसे भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने उक्त दोनों कांड में अपना संलिप्तता स्वीकार करने के साथ-साथ चक्की ओपी कांड में भी अपना संलिप्तता स्वीकार किया है। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के साथ कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतिश कुमार, चक्की ओपी प्रभारी संजय पासवान और डीआईयू की टीम थी।