पूर्व के विवाद को लेकर लहरा रहा था पिस्टल, पुलिस ने भेजा जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पिस्टल लहरा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव राहुल कुमार का विवाद पड़ोसी से चल रहा था। उसी विवाद को लेकर उसके दरवाजे के समीप दो युवक देसी पिस्टल लहरा रहे थे। युवक ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने एक युवक को लोडेड देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के मुन्ना कुमार कमकर है। एसपी ने बताया कि पिस्टल लोडेड था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी घटना को टाल दिया। पुलिस गिरफ्तार युवक के सहयोगी के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है। वहीं उन्होंने बताया कि मुरार पुलिस द्वारा गिट्टी में छुपाकर रखे गए 6 हेरोइन और सात बोतल शराब भी बरामद की गई है। उक्त मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।