धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत, एक घायल

बीआर दर्शन। बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के चौबे के छावनी स्थित बधार में करंट के चपेट में आने एक किसान की मौत हो गई। वहीं एक अन्य किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में कराया गया। वहीं पुलिस ने मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया।
मिली जानकारी के मुताबिक सोनपा गांव के स्व. मथुरा कुशवाहा के 55 वर्षीय पुत्र सिपाही कुशवाहा चौबे छावनी स्थित अपने खेतों में धान का बिचड़ा डाले हुए थे। जिसमे मंगलवार की सुबह खाद डालने गए थे। खाद डाल लौटने के दौरान चौबे के छावनी निवासी अजित राय द्वारा खेत के समीप पशुओं से बचाने के लिए खेतों के चरों तरफ से धारा प्रवाहित तार लगाया गया था। जिसकी चपेट में सिपाही कुशवाहा आ गए जिन्हें छटपटाते देख जलीलपुर निवासी राम प्रवेश राय के पुत्र शिव शंकर राय पहुंचे। बचाने के चक्कर में उन्हें करंट का झटका लगा। जिससे वो जख्मी हो गया। वही सिपाही कुशवाहा की मौत हो गयी। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने अजित राय को पूछताछ के लिए ले गयी। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।