विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बीआर दर्शन | बक्सर
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के आवाहन पर आज बक्सर जिला के किसान मजदूर छात्र नौजवान एवं जिला कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार विरोध मार्च निकाला। जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन निकाल कर अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला सचिव भगवती प्रसाद, सचिव मंडल सदस्य अरुण कुमार ओझा, परमहंस सिंह एवं नथुन जी कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित अपने समस्याओं का मांग पत्र जिला पदाधिकारी को सौप दिया। प्रदर्शन ज्योति चौक से निकाला गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने केंद्र सरकार तथा बिहार सरकार के किसान मजदूर विरोधी नितियो पर जमकर नारेबाजी किया। मांगो में महंगाई, भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ, किसानों का कर्ज माफ करो, बिगड़ी बिजली व्यवस्था को ठीक करो, हत्या बलात्कार पर रोक लगाओ, सभी को शिक्षा सुनिश्चित करो, बक्सर जिला को अकाल ग्रस्त घोषित करो, भूमि सुधार कानून लागू करने, जर्जर सड़कों का निर्माण करने, किसानों के गल्ले का डेढ़ गुना कीमत जोड़कर समर्थन मूल्य निर्धारित करने , भूमिहीनों को वास्तविक पर्चा देना जैसे प्रमुख मांग था। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।