OTHERS

आजाद पासवान का शव रख सुभासपा ने ज्योति चौक पर किया जाम, हुई परेशानी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व हार्डकोर नक्सली आजाद पासवान का शव ज्योति प्रकाश चौक पर रखकर मृतक के परिजन, सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने ज्योति चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम से अफरातफरी मच गया। परिजनों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया।

बुधवार को दिन के करीब 12 बजे थे। आजाद पासवान का शव लेकर सुभासपा के नेता व कार्यकर्ता तथा उनके परिजन मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए जा रहा थे। इसी क्रम में चौक पर शव रख जमकर विरोध प्रदर्शन किया। चौक के चारों तरफ काफी संख्या में बाइक खड़ा कर कार्यकर्ता पुलिस व प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी करने लगे। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, आजाद पासवान अमर रहे, हत्यारों की गिरफ्तारी और फांसी देने की मांग कार्यकर्ता कर रहे थे। जाम के चलते शहर की यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई। सुभासपा के कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे किसी की भी नहीं चली। पुलिस प्रशासन भी वहां मूक दर्शक बना हुआ था। गुस्साए कार्यकर्ता एक भी वाहन के प्रवेश पर भड़क जा रहे थे।

सदर एसडीओ व डीएसपी की पहल पर खत्म हुआ जाम:

जाम स्थल पर टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ स्थिति को नियंत्रण कर रहे थे। कुछ देर पर ज्योति प्रकाश चौक पर पहुंच सदर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा और डीएसपी धीरज कुमार ने प्रदर्शनकारियों को जाम खत्म करने के लिए खूब समझाया। लेकिन, बात नहीं बन रही थी। बाद में उनके काफी समझाने और उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दोनों अधिकारियों ने दिया। तब जाकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जाम खत्म कर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए मुक्तिधाम के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button