एनएच 922 पर खड़ी डंपर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दो जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर – पटना एनएच 922 पर ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआंवन गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी डंपर से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में एक की हालत नाजूक बनी हुई।

मृतक की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सागर कुमार राम, पिता, बीरेंद्र राम के रूप में हुई है। वहीं जख्मियों में हुलास टोला निवासी अमर कुमार यादव पिता चुन्नीलाल यादव व बनाही के मोहित कुमार के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आरा के तरफ जा रहे थे। कुआंवन गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी डंपर से बाइक की टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो जख्मी हो गए। जख्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। अमर की हालत गंभीर बनी हुई है। रघुनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि मोहित को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





