CRIME

114 बोतल शराब और महिला सहयोगी के साथ फर्जी दरोगा जी गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट का समीप 114 बोतल शराब और महिला सहयोगी के साथ फर्जी दरोगा जी गिरफ्तार। गिरफ्तार कथित दारोगा पूर्व में भी पटना और आरा में पकड़ा गया था। इस बार बक्सर उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उत्पाद पुलिस ने फर्जी दारोगा और उसके महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान यूपी के तरफ से आ रही एक कार को रोका गया। उत्पाद पुलिस द्वारा कार रोकने पर कार सवार ने अपने को दारोगा बताते हुए धौंस जमाना शुरू कर दिया। हालांकि उत्पाद पुलिस ने बगैर किसी दबाव के कार की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में कार से विभिन्न ब्रांड के 114 बोतल शराब बरामद किया गया। कार में सवार फर्जी दारोगा समेत एक महिला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार फर्जी दारोगा सारण जिला के मिश्रवलिया गांव के पशुपति नाथ के पुत्र रवि किशन और पटना जिला के चांदमारी रोड निवासी दयानंद ठाकुर की पुत्री अमृता कुमारी है। इनके पास से विभिन्न ब्रांड के 114 बोतल शराब बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार रवि किशन पूर्व में भी पटना और आरा में शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। फर्जी दारोगा बन शराब तस्करी करता है। दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button