Accident

स्नान करने के दौरान तालाब में डूबा किशोर, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

डुमरांव थाना क्षेत्र के महरौरा शिव मंदिर के तालाब में स्नान करने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही। करीब 24 घंटे तक चली तलाश के बाद मंगलवार दोपहर उसका शव तालाब से बरामद किया गया। मृतक की पहचान सम्हार गांव निवासी सूरज कुमार, पिता स्व. विनोद सिंह यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक सूरज सोमवार सुबह महरौरा स्थित शिव मंदिर के तालाब में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पूरे दिन तालाब में उसकी तलाश की गई। काफी प्रयास के बावजूद किशोर नहीं मिला। उसका कोई सुराग नहीं मिला। लगातार तलाश के बाद मंगलवार दोपहर सूरज का शव तालाब से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजन भी वहां पहुंचे। शव बरामद होने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button