आपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
रेलवे सुरक्षा बल बक्सर द्वारा सोमवार को ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री सामानों की चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों की धर पकड़ हेतु सब इंस्पेक्टर विजेंद्र मुवाल, आरक्षी राहुल यादव एवं सीआईबी दानापुर प्रधान आरक्षी वीरेंद्र कुमार गुप्ता की टीम द्वारा गस्ती के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। जांच के क्रम में उनके पास से चोरी का एक मोबाइल और सीम बरामद हुआ।


आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो तीन पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध रूप से देखा गया। गश्ती दल को देख संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें भागने के क्रम में मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान क्रिश कुमार ठाकुर ग्राम धरौली थाना बगेन गोला एवं शिवम कुमार, ग्राम मीरगंज थाना नगर आरा भोजपुर के रूप में हुआ। इनके पास से एक मोबाइल फोन एवं दूसरे व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन का सिम कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ के क्रम में बताएं कि हम लोग रात्रि में गाड़ी संख्या 13201 अप के बक्सर स्टेशन से खुलने के दौरान सोए हुए एक यात्री का चोरी कर लिए हैं। बाद मौके की सभी कार्यवाई करते हुए पकड़े गए व्यक्तियों को बरामद सामानों के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु जीआरपी थाना बक्सर को सौंप दिया गया। निरीक्षक प्रभारी बक्सर कुंदन कुमार द्वारा यात्री सामानों की चोरी करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ हेतु सतत प्रयासरत हैं।





