राजपुर में अज्ञात अधेड़ की हुई माैत, लू लगने की अशंका

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार काे एक अज्ञात अधेड़ की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव पहचाने के लिए सुरक्षित रख दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर सहकारी बैंक के समीप एक अधेड़ अचेतावस्था में पड़ा था। आसपस के लाेगाें के सूचना पर राजपुर पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने अधेड़ काे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकाें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। राजपुर पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजपुर थानाध्यक्ष संताेष कुमार ने बताया कि मृतक के पहचान काे लेकर प्रयास किया जा रहा है। मृतक काे दाे-तीन दिनाें से राजपुर के आसपास ही देखा जा रहा था। मृतक के पैर में घाव हुआ था। लाेगाें का मानना है कि लू लगने से अधेड़ की माैत हुई हाेगी। वहीं राजपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि पाेस्टमार्टम के बाद ही माैत के कारणाें की सही जानकारी हाे सकती है। मृतक के पहचान काे लेकर आसपास के गांवाें और थाना क्षेत्राें में सूचना दे दी गई है।