Accident

थार की टक्कर से स्कूटी सवार बैंक मैनेजर की मौत, घंटो परेशान रही पुलिस

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

चौसा-रामगढ़ मार्ग पर राजपुर थाना के सोनपा गांव के समीप दिन के दस बजे के लगभग एक काले रंग की थार ने स्कूटी सवार बैंक प्रबंधक को टक्कर मार दी। घटना में जख्मी बैंक प्रबंधक की मौत हो गई। मृत बैंक प्रबंधक अमित कुमार (36) पटना के निवासी थे। सूत्रों की माने तो उनकी मौत उपचार के अभाव में हो गई। सिकरौल ग्रामीण बैंक के प्रबंधक पद पर कार्यरत थे।

अमित कुमार गुरुवार को दिन के दस बजे के लगभग स्कूटी से डिहरी गांव में आयोजित ऋण शिविर में शामिल होने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही काले रंग की थार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल को थार सवार अपने साथ उपचार के लिए लेकर चौसा गए। लेकिन, पुलिस केस के डर से उसे लेकर यूपी की तरफ चले गए। कुछ घंटे बाद पता चला रामगढ़ अस्पताल में घायल को छोड़कर सवार भाग गए हैं। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान प्रबंधक को वहां मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले की जानकारी उस वक्त हुई जब रामगढ़ की पुलिस ने इसकी सूचना बक्सर पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही राजपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर लेकर आई। पूछने पर पुलिस के अधिकारियों ने बताया बैंक प्रबंधक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button