महिला थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में प्रेमी युगल की कराई शादी

बीआर दर्शन | बक्सर
प्रेमी के द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमिका एफआईआर दर्ज कराने महिला थाना पहुंच गई। महिला थाना पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका और उनके परिजनाें से बातचीत के आधार पर शादी के लिए सहमति बना लिया। महिला थानाध्यक्ष ने रविवार काे प्रेमी जाेड़े की शादी महिला थाना परिसर में कराई।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि नावानगर थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव की दुर्गा कुमारी अपने मामा के घर काेरान सराय रहकर पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दाैरान ही उसका प्रेम संबंध काेरान सराय के भानु कुमार के साथ हाे गई। दाेनाें के बीच चार वर्षाें तक प्रेम-संबंध चला। इसी बीच परिजनाें के दबाव के कारण प्रेमी ने शादी करने सें इंकार कर दिया। शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने शादी काे लेकर काफी प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद शादी नहीं हाेने पर प्रेमिका ने पहले काेरान सराय थाना में गुहार लगाई। हालांकि बाद में प्रेमिक ने मामले काे लेकर महिला थाना में न्याय की गुहार लगाई। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने लड़का और लड़की के साथ दाेनाें के परिजनाें काे थाना बुलाकर समझाया। काफी प्रयास के बाद दाेनाें पक्षाें के बीच शादी काे लेकर सहमति बन गई। महिला थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी जाेड़े की शादी कराई गई। इस दाैरान दाेनाें पक्ष के परिजन और महिला थाना के अधिकारी और सिपाही माैजूद थे।