जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अजय राय के सम्मान के लिए विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल-जीवन-हरियाली’ योजना के अंतर्गत जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले युवा समाजसेवी अजय राय को राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने हेतु डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र भेजा है।

अजय राय पिछले कई वर्षों से जल संरक्षण एवं जल बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने निजी खर्च से हजारों नलों में टोटियाँ लगवाकर पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोकने का सराहनीय कार्य किया है। उनके इस अभियान से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में जल की बचत हो रही है।


विधायक राहुल सिंह ने अपने अनुशंसा पत्र में अजय राय के सामाजिक सरोकार, जल संरक्षण के प्रति समर्पण तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें सम्मानित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अजय राय जैसे युवा समाजसेवियों को सम्मानित किए जाने से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।




