यूपी से शराब की खेप लेकर आ रही महिलाओं के साथ छह पकड़ाये

बीआर दर्शन | बक्सर
शराबबंदी के बाद महिलांए भी शराब तस्करी में शामिल हाे गए है। उत्पाद पुलिस ने चाैसा चेकपाेस्ट के समीप से 3 महिला, दाे पुरुष के साथ एक नाबालिग काे शराब के साथ पकड़ा। पकड़े गए सभी के खिलाफ उत्पाद पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
प्रभारी उत्पाद अधीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार काे चाैसा चेकपाेस्ट के समीप जांच अभियान चलाया जा रहा था। उसी दाैरान एक ऑटाे में सवार तीन महिलाओं काे पकड़ा गया। सभी के पास अंग्रेजी शराब और बीयर की बाेतलें बरामद की गई। उनके पास से 43 लीटर अंग्रेजी शराब और 73 लीटर बीयर बरामद किया गया। इस दाैरान आरा नगर थाना के बीन टाेली के मिथुन बिंद, गाेवर्धन बिंद, राम अयाेध्या की पत्नी चानमुनी, सुनील प्रसाद की पत्नी साेनी देवी और सियाशंकर बिंद की पत्नी सुशीला देवी काे गिरफ्तार किया गया। सभी लाेग यूपी से शराब की खेप लेकर आ रहे थे। शराब की खेप लेकर आरा जाना था। इनके साथ एक नाबालिग भी था। पकड़े गए सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैै। सभी काे काेर्ट में प्रस्तुत किया गया।