Education

विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

श्री हरि शरण+2 विद्यालय खंडरीचा नवानगर में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका कुमारी विमला सिंह सोमवार को सेवानिवृत हो गई। उनके विदाई समारोह पर विद्यालय परिवार के तरफ एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं के तरफ से मंगलगीत एवं विदाई गीत गा कर आयोजन की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंगलेश्वर कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रधानाचार्या का एक बहुत ही लम्बा कार्यकाल रहा। उन्होंने यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय विक्रम इंग्लिश इटाढ़ी में सितम्बर 1997 में योगदान किये पुनः 2006 से 2024 तक एम पी हाई स्कूल बक्सर में सहायक शिक्षिका के रूप में तथा अंतिम वर्ष मार्च 2024 से अगस्त 26 तक प्रधानाध्यापिका के रूप में श्री हरिशरण+2 विद्यालय खंडरीचा नवानगर में कार्यरत रही। उन्होंने सेवा के दौरान प्राचीन भारत में भारतीय नारी की स्थिति पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से पीएचडी का डिग्री हासिल किया। प्रधानाध्यापिका ने अपने भाषण के दौरान बच्चों के दैनिक प्रगति और विद्यालय के अनुशासन पर जोर दिया और बोला कि आपकी आज की मेहनत कल की भविष्य तय करेगी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यालय के प्रभार ग्रहण करने वाले वरीय शिक्षक मंगलेश्वर कुमार पाण्डेय ने कहा कि कहा कि आपका इस विद्यालय के प्रति किया गया योगदान अविस्मरणीय है, हम ईश्वर से आपके स्वास्थ्य सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। हम आपको भारी मन से विदा तो कर रहे हैं पर आपका आशीर्वाद और मार्गदर्शन स्नेह हमेशा विद्यालय परिवार के ऊपर बना रहेगा। विदाई समारोह में पूर्व परिचारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ग्रामीण शिक्षा प्रेमी जग नारायण सिंह , उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button