OTHERS

पटाखा दुकानों का निरीक्षण, मानकों के अनुरूप नहीं उतरे खरे

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

पटाखा दुकानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण शनिवार को जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सुबास सिंह एवं अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी, बक्सर सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा की गई । टीम ने बक्सर नगर क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पी.पी. रोड, ठठेरी बाजार रोड एवं हनुमान फाटक सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित पटाखा दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण में कई दूकान मानक पर खरे नहीं उतरे। अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ पटाखा दुकानों में अग्निशमन विभाग से निर्गत अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (Fire NOC) उपलब्ध नहीं पाया गया।

कुछ दुकानों में अग्निशमन यंत्र अक्रियाशील अवस्था में पाए गए जिन्हें रिफिल कराने का निर्देश दिया गया। पटाखा दुकानों में अग्नि सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया ।

अग्निशमन विभाग द्वारा पटाखा दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करें, ड्रम में पानी, बालु, फायर एक्सटिंग्विशर दुकान में उपयुक्त स्थान पर रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button