OTHERS

खेल के साथ छात्रों ने पाक-कला में दिखाया हुनर, गदगद हुए अतिथि 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में फूड फेस्टि विद गेम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने खेल के साथ ही पाक कला में अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक ई. आर बी सिंह, उप निदेशिका उर्मिला सिंह एवं विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव सरोज सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारे विद्यालय में बच्चों के द्वारा बनाए गए विभिन्न व्यंजनों का सामूहिक रूप से फूड स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शन किया जाता है। जो बच्चों के द्वारा स्वयं बनाए जाते हैं। इस माध्यम से हम बच्चों में हमारी प्राचीन काल से चली आ रही पाकशास्त्र का बीजारोपण करते हैं। जो उन्हें व्यंजन कला को सीखने का एक लघु आयाम प्रदान करता है। इस आयोजन के द्वारा हम उन्हें इस तरह की क्रियात्मक गतिविधियों से रूबरू कराते हैं।

उक्त अवसर पर उपस्थित व्यवसायी सत्यदेव प्रसाद, डॉ शशांक शेखर, डॉ श्रवण तिवारी, नंदकुमार तिवारी, दिनेश जायसवाल, जगदीश तिवारी, अंकित द्विवेदी आदि ने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न तरह के व्यंजनों की भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ इस तरह की रचनात्मक क्रियाकलाप बच्चों में एक सामूहिक अंतरसंबंध की अवधारणा को बढ़ावा देता है। उक्त अवसर पर वर्ग 5 से वर्ग नवम तक के बच्चों ने अपने विभिन्न व्यंजनों को प्रदर्शित किया। अपने छोटे से प्रयास से अपने हुनर को अवलोकन कराया। बच्चों के समूह को कई भागों में बांटा गया था। कुल 32 ग्रुप बने थे। उपरोक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। फूड फेस्ट विद गेम में गेम का भी स्टॉल लगाया गया था। जिसमें क्वाइन इन बकेट, डार्ट, बॉल इन कप इत्यादि गेम रखा गया था। जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार रखे गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button