OTHERS

दशहरा पर्व काे लेकर एसपी ने किला मैदान और शहर का किया निरीक्षण

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दशहरा पर्व काे लेकर एसपी शुभम आर्य ने साेमवार काे किला मैदान का निरीक्षण किया। इस दाैरान ज्याेति चाैक, बुधनपुरवा, व शहर के अन्य पुजा पंडालाें का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही पूजा के दाैरान शहर के ट्रैफिक व्यवस्था काे लेकर अपने मातहताें के साथ चर्चा कर उन्हें निर्देश दिए।

साेमवार की दाेपहर एसपी शुभम आर्य किला मैदान पहुंचे। किला मैदान में आयाेजित रामलीला कार्यक्रम और रावण बध कार्यक्रम की जानकारी ली। किला मैदान में आयाेजित हाेने वाले रावण बध कार्यक्रम के दाैरान बैरिकेटिंग और अन्य विंदूओं पर निर्देश दिया गया। वहीं किला मैदान काे समतल करने का निर्देश भी दिया गया। रावण बध कार्यक्रम देखने के लिए किला मैदान में हजाराें की संख्या में लाेग पहुंचते है। किला मैदान समतल नहीं रहने के कारण किसी के गिर कर चाेटिल हाेने का संभावना बनी रहती है। किला मैदान का निरीक्षण करने के बाद शहर में बन रहे पुजा पंडालाें का निरीक्षण किया। इस दाैरान पूजा समितियाें के सदस्याें से भी वार्ता कर सुरक्षा काे लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्हाेंने दशहरा पुजा के दाैरान शहर के ट्रैफिक व्यवस्था काे लेकर भी निर्देश दिया। दशहरा के दाैरान कई रूटाें काे बड़े और छाेटे वाहनाें के लिए बंद किया जाएगा। वहीं कुछ रास्ताें काे खुला रखा जाएगा। इसे लेकर पूर्व से तैयारी करने का निर्देश संबंधित पुलिस पदाधिकारियाें काे दिया। माैके पर एसडीपीओ धीरज कुमार, टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी माैजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button