OTHERS

सिमरी में संजय और ब्रह्मपुर में सुरेश को मिली कमान, अन्य पुलिस पदाधिकारियों की हुई तैनाती 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। जिले में तैनात थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर के तबादले के बाद अन्य जिले से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों को बक्सर जिले के विभिन्न थाना का कमान सौंपने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में बक्सर एसपी मनीष कुमार के द्वारा पहले पदस्थापन के बाद बचे पुलिस पदाधिकारियों को भी कमान सौंप दिया है।

 

नवपदस्थापित हुए पुलिसकर्मियों पुलिस निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को सिमरी थानाध्यक्ष, पु. नि. सुरेश कुमार सिंह को पु. नि. सह थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक श्रीनाथ कुमार को पुलिस केंद्र बक्सर से विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय बक्सर, पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह को अंचल निरीक्षक सदर, पुलिस निरीक्षक शशिकांत शर्मा को अंचल निरीक्षक डुमरांव, पुलिस निरीक्षक ईश्वरचंद पाल को पुलिस निरीक्षक, पुलिस केंद्र बक्सर, पु. नि. ओम प्रकाश कुमार को विधि व्यवस्था पुलिस निरीक्षक पुलिस केंद्र बक्सर, पु. नि. प्रवीण कुमार को प्रभारी त्वरित विचारण शाखा पुलिस कार्यालय बक्सर, पु. नि. अरविंद कुमार को साइबर थाना, पु. नि. सौरव कुमार को साइबर थाना, पु. नि. राम रतन पंडित को साइबर थाना, पु. नि. संजय कुमार सिन्हा को डीसीआरबी शाखा (क्राइम इंडिया निर्माण), पु. नि. राकेश कुमार सिंह को डीआईयू शाखा, पु. नि. राकेश कुमार सिंह को बगेन गोला थाना, पु.अ.नि. मंगलेश कुमार मधुकर को डीआईयू शाखा, पु. अ.नि. संजय कुमार सिंह को बगेन गोला थाना, पु. अ.नि. सत्येंद्र कुमार सिंह को डेरा ओपी थाना, पु.अ.नि परवेज आलम खान को डेरा ओपी, पु.अ.नि वशिष्ठ नारायण यादव को राजपुर थाना और पु.अ.नि श्याम बिहारी पासवान को यातायात थाना भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button