संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की मनाई गई जयंती
सरकारी और राजनीतिक समेत अन्य संगठनों ने मनाई जयंती सरकारी स्तर पर हुए कई कार्यक्रम
बीआर दर्शन। बक्सर
शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती समारोह अंबेडकर चौक पर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा मनाया गया। जयंती का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे प्रभात फेरी शहर में भ्रमण करते हुए 9 बजे अंबेडकर चौक पहुंचा जहां डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया। जिसके पश्चात डीडीसी महेंद्र पाल, एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा, अपर समाहर्ता किशोरी साह व अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसके पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वही मैट्रिक व इंटर परीक्षा में अव्वल छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हीरालाल राम ने किया।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई द्वारा भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर के सेवा बस्ती खलासी मोहल्ला में जयंती समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष कन्हैया राम ने की इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम रविदास रही। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता सौरव तिवारी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राहुल दुबे ने किया। जिला कांग्रेस कार्यालय में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में मनाई गई।
पुराना सदर अस्पताल परिसर में डा भीमराव अम्बेडकर का 132 वाँ जयंती अध्यक्ष दीपक कुमार रजक की अध्यक्षता में मनाया गया।
वही बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान में रविदास आश्रम नया बाजार में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती समारोह मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार अधिवक्ता ने किया। वही मंच संचालन रमेश राजभर जिला उपाध्यक्ष ने किया। वहीं अन्य विभिन्न संगठनों के द्वारा भीमराव अम्बेडकर को याद किया गया।