OTHERS

कर्तव्य में लापरवाह सिकरौल थानाध्यक्ष को एसपी ने किया निलंबित

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिले से पुलिस महकमे में एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कार्रवाई करते हुए सिकरौल के थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को यह निलंबन आदेश जारी किया। थानाध्यक्ष के खिलाफ कर्तव्य में घोर लापरवाही के आरोप थे। एसपी की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस कप्तान ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button