OTHERS

कर्तव्य में लापरवाह 42 पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई, मांगा स्पष्टीकरण 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिला पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने कर्तव्य में लापरवाह 42 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय द्वारा मांगे गए कांड दैनिकी और संबंधित प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस कप्तान द्वारा समीक्षा में पाया गया कि विभिन्न थानों में तैनात 42 पुलिस पदाधिकारियों द्वारा न्यायालय को समय से कांड दैनिकी और प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत नहीं किया। जिसे न्यायालय कार्यो में लापरवाही मानी गई। न्यायालय कार्य में लापरवाह जिले के 42 पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान के कड़े रुख से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button