आग से बचाव को लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में चला जागरूकता अभियान

बीआर दर्शन | बक्सर
जिला समादेष्टा- सह – जिला अग्निशमन पदाधिकारी, सुबास सिंह के निर्देश पर आग से बचाव को लेकर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान आग से बचाव और बरते जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।



शुक्रवार को अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी एवं अन्य कर्मियों (सब ऑफिसर भानु प्रताप अग्निक चालक संतोष कुमार अग्निक लवली कुमारी अग्निक फंटूश कुमार) के द्वारा विभिन्न संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण एवं मॉक ड्रिल जनजागरूकता कार्यक्रम कराया गया। शहर के सत्यदेवगंज और सेण्डिगेट स्थित कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आग से बचाव को लेकर माॅक ड्रिल किया गया। सभी संस्थाओं के मालिक को सुझाव दिया गया अपने संस्थान में अग्नि सुरक्षा बनाए रखें एवं पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र को चलाने का तरीके को समझाया गया। श आग लगने की स्थिति में डायल 101 / 112 एवं सरकारी नंबर 74858 05930 /74858 05931 पर फोन कर अपना बचाव कर सकते हैं। आग से बचाव को लेकर शहर में पंपलेट का वितरण किया गया। अग्नि सुरक्षा के दृष्टि कोण से निरीक्षण/मॉक ड्रिल जन जागरूकता कार्यक्रम कराया गया।





