CRIME

एम्बुलेंस में शराब लेकर पटना जा रहा तस्कर गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना पुलिस ने सरेंजा मोड़ के समीप शराब से भरे एम्बुलेंस को पकड़ लिया। एम्बुलेंस में काफी मात्रा में शराब बरामद किया गया। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

राजपुर थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि यूपी के तरफ से शराब की खेप लाई जा रही है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक एम्बुलेंस को रोकने का प्रयास किया गया। एम्बुलेंस चालक ने पुलिस को चकमा देकर सरेंजा के तरफ भागने लगा। मुफस्सिल थाना के सूचना पर सरेंजा में जांच शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान एम्बुलेंस को रोका गया। एम्बुलेंस में 52 पेटी शराब बरामद किया गया।‌ एम्बुलेंस में करीब 452 लीटर शराब बरामद किया गया। एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार एम्बुलेंस चालक पटना जिला के सदीसोपुर के रामबिलास प्रसाद के मोनु कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक यूपी से शराब की खेप लेकर पटना जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button