OTHERS

दिल्ली हाईकोर्ट में भव्य वसंतोत्सव का हुआ आयोजन, बक्सर के अधिवक्ता ने किया आयोजित 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य, बक्सर निवासी अरुण तिवारी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में वसंतोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने न्याय और संस्कृति के अद्भुत संगम का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया। बक्सर के एक अधिवक्ता के नेतृत्व में संपन्न इस आयोजन ने जिले का मान बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय रहे। उनके साथ न्यायमूर्ति अवनीश झिंगन, अमित बंसल तथा रेनू भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं भारत सरकार के विधि मंत्रालय के सचिव मनीष वर्मा, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर डी पी वर्मा, दिल्ली बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तथा सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के अनेक अधिवक्ता कार्यक्रम में सहभागी बने।

वसंतोत्सव के अवसर पर भारत सरकार से पुरस्कृत कलाकारों ने उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसका सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान अरुण तिवारी ने मुख्य अतिथियों को बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन की भव्यता और सुव्यवस्थित संचालन की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम की जानकारी रेडक्रॉस के सचिव एवं अधिवक्ता डॉ श्रवण कुमार तिवारी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह आयोजन विधि जगत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर बक्सर की पहचान और मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button