Accident

खटाल संचालक ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम, ग्रामीण स्तब्ध 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नया भोजपुर थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर में रविवार को एक पशुपालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पशुपालक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक पुराना भोजपुर के गंगासागर शर्मा 45 वर्ष पिता स्वर्गीय ब्रह्मदयाल शर्मा लंबे समय तक ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे। करीब दो वर्ष पूर्व पुराना भोजपुर अंडरपास के पास खटाल खोलकर पशुपालन शुरू किया था। उनके खटाल में सात गायें और कुछ बकरियां थीं, जिनसे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार गंगासागर शर्मा बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। लगभग एक माह पूर्व उनकी माता का निधन हो गया था, जिससे वे गहरे सदमे में आ गए थे। इसके अलावा तात्कालिक पारिवारिक कलह और घरेलू समस्याओं के कारण भी वे परेशान बताए जा रहे हैं। इसी बीच बीती रात वह खटाल में ही सोने चले गए थे जहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपने पत्नी के साथ ही पीछे रंगलाल शर्मा, नंदलाल शर्मा नमक 20 और 22 वर्षीय दो पुत्र और एक विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना देने का प्रयास किया।

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है लेकिन परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहा हैं। सभी बिंदुओं पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button