CRIME

परिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाई, हो गई मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

आपसी घरेलू विवाद में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की पति जितेन्द्र ने पत्नी की गला दबा दी। पत्नी की मौत होने पर आरोपी शव को चोरी छिपे दाह संस्कार करने का प्रयास किया। हालांकि घटना उजागर होने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक नावानगर थाना क्षेत्र के मनहथा गांव में मंगलवार की रात किसी बात को लेकर जितेन्द्र और उसकी पत्नी सोनी के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान जितेन्द्र ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। बेहोश देख पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया। लेकिन, जब वहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया तो वह घर लौट आया। इस बीच कुछ लोगों ने उसके मायके वालों को सूचना दे दी।

पति सोनी का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। तभी मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सोनी देवी का शव उसके भाई को सौंप दी। थानाध्यक्ष नावानगर ने पूछने पर बताया सोनी के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। वे लोग रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी के गिरफ्तारी के बाद घटना की सच्चाई सामने आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button