करंट के चपेट में आने से अधेड़ महिला की माैत, एक जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मितनपुरवा गांव में बधार में घास काटने गई एक महिला की करंट प्रवाहित तार के चपेट में आने से माैत हाे गई। वहीं एक लड़का आंशिक रुप से रुप से जख्मी हाे गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। वहीं घटना में एक किशाेर भी जख्मी हाे गया जिसका इलाज कराया गया। इलाज के बाद किशाेर काे घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दाेपहर मितनपुरवा गांव के स्व. रामाधार राय की पत्नी महदेईया देवी 55 वर्ष घास काटने के लिए खेत के तरफ गई थी। उसी दाैरान रास्ते पर गिरे करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गई। महिला काे करंट प्रवाहित तार के चपेट में आया देख गांव का ही एक उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट लगने से जख्मी हाे गया। महिला की माैत माैके पर ही हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। वहीं किशाेर काे स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष साेनु कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।