शांतिनगर मोहल्ले से 82 पुड़िया हेराेइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के शांतिनगर माेहल्ले से 82 पुड़िया हेराेइन के साथ तीन युवकाें काे टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकाें के पास से हेराेइन के साथ इलेक्ट्राॅनिक तराजु, माेबाइल और अन्य समान बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी काे काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट के आदेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि शांतिनगर माेहल्ले में रीता देवी के घर में कुछ युवक हेराेइन का पुड़िया बना रहे है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के साथ सदर सीओ, एसआई दिलीप यादव, सियाराज रजक और पुलिस बल के जवान माैके पर पहुंच छापेमारी किया। इस दाैरान पुलिस ने हेराेइन की पुड़िया बनाते हुए विश्वकर्मा वर्मा, आशुताेष राज और राजा पासवान काे गिरफ्तार कर लिया गया। इनके द्वारा पुड़िया बनाकर हेराेइन पीने वालाें काे बेचा जाता है। पुलिस ने माैके से एक थाली और अन्य समान बरामद किया। तीनाें युवकाें ने पुलिस काे बताया रीता देवी के पति मुन्ना राम से 30 हजार में हेराेइन की खरीद की थी। पुड़िया बनाकर पीने वालाें काे बेचते थे। हालांकि मुन्ना राम और उसकी पत्नी रीता देवी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि शांतिनगर नशे का हब बनता जा रहा है। नशे के साैदागर शराब से लेकर सभी प्रकार के नशे का समान बेच रहें है। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फरार आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।