OTHERS
जन्म स्मृति पर सदर अस्पताल में मरीजाें के बीच फल का हुआ वितरण

बीआर दर्शन | बक्सर
रोटरी बक्सर के द्वारा गुरुवार काे सदर अस्पताल में स्व. अमित मानसिंहका के जन्म स्मृति के अवसर पर मरीजाें के बीच फल का वितरण किया गया। इस दाैरान लगभग 110 मरीजों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इसमे उनके छोटे भाई रोo सुमित मानसिंहका एवं अमृत मानसिंहका का विशेष सहयोग रहा।।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रो०मनीष कुमार पांडेय ने कहा कि स्व. अमित मानसिंहका समाज के सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे। उनका निधन अल्प आयु में ही हाे गया। उनका काेलकत्ता में हाॅस्पीटल का संचालन भी करते थे। माैके पर रो०सेक्रेटरी मनोज कुमार वर्मा, असिस्टेंट गवर्नर रोo सौरभ तिवारी, रिजनल डाइरेक्टर रोo दीपक अग्रवाल, रोo सत्येंद्र सिंह, रोo अनिल मानसिंहका, रोट्रैक्ट अध्यक्ष सूरज, शुभम मानसिंहका समेत अन्य लाेग माैजूद थे।