CRIME

दो देसी कट्टा और छह गोली के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफस्सिल थाना पुलिस ने महदह गांव से दो देसी कट्टा और छह गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार युवक का भाई भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि महदह गांव निवासी बली यादव के पुत्र अंगद यादव व करण यादव उर्फ पप्पू यादव हाथ में कट्टा लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे। जवानों ने पीछा कर इनमें से एक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम अंगद यादव (40 वर्ष) बताया। साथ ही यह भी बताया कि भागने वाला युवक उसका भाई करण यादव उर्फ पप्पू यादव था।

पुलिस ने जब उसके मकान के पीछे स्थित भूसा घर की तलाशी ली, तो वहां से दो देसी कट्टा और छह गोली बरामद किया गया। पुलिस ने हथियार को जब्त कर अंगद यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंगद यादव के भाई करण यादव की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button