खाना बनाने के दौरान फटा प्रेशर कुकर, मां – बेटी जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरबतपुर गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से माँ – बेटी झुलस कर जख्मी हो गई। ज़ख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।



मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह में नबबतपुर निवासी धर्मेन्द्र यादव की पत्नी पुष्पा देवी प्रेशर कुकर में दाल पका रही थी। उस दौरान मौके पर उनकी 15 वर्षीय पुत्री सुंदरी कुमारी भी वही पर थी। बगल में ही रसोई घर में बैठकर माँ बेटी कुछ काम कर रही थी। कुछ देर के बाद अचानक कुकर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे गर्म दाल और भाप पुष्पा देवी के शरीर पर फैल गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। रसोई में मौजूद उनकी बेटी सुंदरी भी झुलसकर जख्मी हो गई। घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल दोनों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालत में सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि पुष्पा देवी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सुंदरी का इलाज जारी है। घटना के दौरान अगर कोई चूल्हे के नजदीक होता तो और भी बड़ी घटना हो सकती थी।



