बाइक लूटेरा गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
जिला समेत झारखंड में भी बाइक लूट की घटना को दिया था अंजाम

बीआर दर्शन। बक्सर
बक्सर पुलिस में बाइक लूटकांड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट की पांच बाइक बरामद किया है। लूट के दो मोबाइल, एक पिस्टल और गोली बरामद किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते गिरोह को पकड़ा।
डुमरांव एसडीपीओ सह एएसपी श्री राज ने बताया कि डुमराव रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों के संदिग्ध रूप से देखे जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीआईयू टीम ने छापेमारी एक व्यक्ति दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के पास से पुलिस में मोबाइल बरामद किया वह लूट कांड गिरोह का सरगना निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो हुए अपने अन्य साथियों के भी नाम बताया। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसके चार अन्य साथी सचिन केशरी, पिंकु सिंह, सुरज कुमार और आदिल खां को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने लूट के पांच बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी बाइक चोर को जेल भेज दिया। गिरोह के गिरफ्तारी टीम में डीआईयू के राजेश मालाकार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बगेन गोला थानाध्यक्ष अमित कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय, औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार सिंह और डीआईयू टीम के सिपाही थे।