डीडीसी ने शांतिनगर में नवजात को पोलियो खुराक पिलाई, पांच दिवसीय अभियान शुरू

बीआर दर्शन। बक्सर
अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डीडीसी महेन्द्र पाल द्वारा शांति नगर स्लम बस्ती से नवजात को पोलियो खुराक पिला कर शुरू किया गया। नया बस स्टैंड के नजदीक बक्सर शहरी क्षेत्र मे नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉप्स की दो बुंद पिलाया गया। इसके साथ ही पुरे जिला में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। अभियान 10.12.2023 से 14.12.2023 तक पुरे जिला में चलेगा।
उद्धाटन के मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि इस अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले मे लगभग 2,96,568 घरों मे भ्रमण कर 0-5 आयु वर्ष के लगभग 2,60,792 बच्चों को पोलियो खुराक से प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है। जिसके लिए जिले मे कुल 623 घर -घर टीम, 112 ट्रांजिट टीम, 13 मोबाईल टीम, 12 वन मैन टीम, एवं 227 पर्यवेक्षकों को लगाया गया है। अभियान के सफल क्रियांवयन एवं समाजिक जागरूकता के लिए बैनर-पोस्टर के माध्यम से एवं स्कूलों से प्रभात फेरी, मस्जिद, तथा रेलवे स्टेशनों पर एनाउंसमेंट के जरीये प्रचार प्रसार का कार्य युनिसेफ के सहयोग से किया जा रहा है। मौके पर एसएमओ डाॅ. प्रेम पी भी, एसएमसी कुमुद मिश्रा, भीसीसीएम मनीष सिन्हा, बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह थे।