CRIME

दहेज में कार के लिए विवाहिता को घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

फ़रवरी 2019 में धूमधाम से हुई थी प्रियंका की शादी शादी के बाद से ही दहेज में कार के लिए हो रही थी प्रताड़ित

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन। बक्सर

दहेज में कार के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से ससुराल वालों ने निकाल दिया। विवाहिता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सोहनीपट्टी के प्रियंका की शादी फरवरी 2019 में बलिया जिला के रसड़ा गांव के स्व अच्क्षयलाल के पुत्र अमित के साथ हुई थी। शादी के समय प्रियंका के मायके वालों ने उपहार स्वरूप दान- दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। मामले को लेकर कई बार समझौता का प्रयास किया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कार नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट भी किया गया। पीड़िता के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button