बक्सर में चेतावनी बिंदु की ओर तेजी से बढ़ रही है गंगा नदी

बीआर दर्शन | बक्सर
जिले में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी जारी है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में कटान का खतरा भी मंडरा रहा है।

केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 56.06 मीटर दर्ज किया गया। नदी के जलस्तर में पिछले एक घंटे से 7 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। गौरतलब है कि बक्सर में गंगा नदी का वार्निंग लेवल 59.32 मीटर तथा डेंजर लेवल 60.32 मीटर निर्धारित है। नदी में जिस गति से पानी बढ़ रहा है, उससे जलस्तर जल्द ही चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।


गंगा के तटीय और निचले इलाकों में बसे गांवों के लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर गहरी चिंता और दहशत व्याप्त है। लगातार बढ़ते पानी को देखते हुए ग्रामीण अपनी सुरक्षा और मवेशियों के चारे को लेकर चिंतित होने लगें हैं। वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।





