दो दिनों से गायब शिक्षिका के पुत्र का मिला शव, परिजनाें ने लगाया हत्या का आराेप

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के बीचाे-बीच पुराने खंडहर में शनिवार की सुबह दो दिनों से गायब शिक्षिका के पुत्र का शव मिला। स्थानीय लाेगाें की सूचना पर टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। परिजनाें ने हत्या कर शव फेंकने काे लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह पुराना चाैक के समीप स्थित एक खंडहर में युवक का शव मिला। स्थानीय लाेगाें ने देखा ताे इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस काे दी। पुलिस शव काे कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई। मृतक युवक का पहचान साेहनीपट्टी के अंबेडकरनगर के स्व. घनश्याम प्रसाद के पुत्र अखिलेश कुमार के रुप में हुई। युवक के माैत की सूचना मिलते ही परिजन भी माैके पर पहुंच गए। मृत युवक के शरीर पर चाेट के निशान भी देखा गया। परिजनाें ने हत्या कर फेंकने का आराेप लगाया। वहीं पुलिस काे अनुमान है कि युवक नशे का आदी था और नशे के दाैरान किसी से झगड़ा हाे गया हाेगा। हालांकि पुलिस माैत काे लेकर अभी खुलकर कुछ भी बाेलने से परहेज कर रही है। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनाें ने हत्या का आराेप लगाते हुए टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया था। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व दिनारा में हुई थी। मृतक का एक पुत्र भी है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद माैत के वजह सामने आ सकता है। फिलहाल सभी विंदुओं पर जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक अखिलेश सिकंदराबाद में रहकर बावर्ची का काम करता था। बक्सर में हाेने वाले काली पूजा में शामिल हाेने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही घर आया था। परिजनाें का कहना है कि दाे दिन पूर्व से ही घर से गायब था। काफी खाेजबीन किया गया लेकिन नहीं मिला। शनिवार की सुबह लाेगाें से सूचना मिली कि यमुना चाैक के समीप खंडहर में शव मिला है।