Uncategorized

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज के विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में पति समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के चंदा कुमारी की शादी पिछले वर्ष स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के मनेजर सिंह के पुत्र रितेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। मामले को लेकर कई बार समझौते को लेकर प्रयास किया गया। काफी प्रयास के बाद भी मामले में समझौता नहीं हुआ। ससुराल वाले विवाहिता से लगातार सोने की अंगुठी, साना का चेन और बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज का समान या रकम नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने पिछले दिनों मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मामले को लेकर पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button