फंदे से लटक युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरमानपुर गांव में पंखे से लटक आत्महत्या कर लिया। घटना का सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक चुरामनपुर गांव के स्व भुवनेश्वर पाल के पुत्र गौतम पाल ऑटो रिक्शा चला कर परिवार का पालन करता था। पिछले कुछ दिनों से परिवारिक जीवन में परेशान चल रहा था। सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार को सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। आशंकित परिजनों ने इसकी सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया तो युवक पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने परिजनों के मदद से शव को पंखे से उतारा। पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। बताया जाता है कि युवक तीन भाई था। सभी भाई अलग-अलग मकान में रहते थे। युवक काफी दिनों से परेशान रहता था। युवक कुछ दिन पूर्व भी अपने को कमरे में बंद कर लिया था। मृतक युवक का एक छोटा लड़का है। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।