OTHERS

बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियाें काे एसपी ने किया सम्मानित

समय से केस में चार्जशीट और घटना के उदभेदन करने पर मिला प्रशस्ती पत्र

 

भास्कर न्यूज | बक्सर

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियाें पर एसपी का कड़ा रुप देखने काे मिला, वहीं बेहतर कार्य करने वालाें काे प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित कर उनका हौसला भी बढ़ाया। एसपी ने कई थानाध्यक्ष काे प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित करते हुए और बेहतर ढंग से कार्य करने काे लेकर उनका मनाेबल बढ़ाया।

शनिवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मिटिंग का अायाेजन किया गया था। मिटिंग के दाैरान एसपी शुभम आर्य में सभी थानाध्यक्षाें से केस की स्थिति के बारे में जाना। उन्हाेंने पेंडिग केसाे के त्वरित निष्पादन काे लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्हाेंने नियमानुकुल कार्य नहीं करने वालाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बारे में भी चेताया। मिटिंग के दाैरान अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियाें काे सम्मानित भी किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सदर अंचल इंस्पेक्टर इंद्रजीत कुमार, डुमरांव अंचल इंस्पेक्टर श्रीनाथ के साथ टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, राजपुर थानाध्यक्ष संताेष कुमार, महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी, धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह, डुमरांव थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत, नया भाेजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, चक्की ओपी प्रभारी संजय पासवान, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियाें काे प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि बेहतर ढंग से कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियाें काे आगे भी सम्मानित किया जाएगा। वहीं कानून के तहत कार्य नहीं करने वाले पुलिस पदाधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button