चंडीगढ़ से पटना लाई जा रही पचास लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
चंडीगढ़ से पटना लाई जा रही शराब की बड़ी खेप उत्पाद पुलिस ने साेमवार की सुबह उत्पाद पुलिस ने पकड़ी। उत्पाद पुलिस ने करीब 50 लाख की शराब के साथ कंटेनर चालक के साथ एक अन्य काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक और शराब तस्कर से पूछताछ के बाद उत्पाद पुलिस ने जेल भेज दिया। उत्पाद पुलिस मामले की जांच कर शराब तस्करी में जुड़े बड़े तस्कराें की गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास कर रही है।
उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश से बिहार के बक्सर में प्रवेश करने के दौरान नये पुल से उत्पाद विभाग की टीम ने एक कंटेनर को स्कैनर से जांच किया। कंटेनर के अंदर शराब होने का संकेत मिला। जिसके बाद जब कंटेनर की जांच की गई ताे जांच की गई तो अंदर में शराब भरा हुआ था। कंटेनर चालक पुलिस काे चकमा देकर भागने का प्रयास किया लेकिन उत्पाद पुलिस ने चालक और एक अन्य काे गिरफ्तार कर लिया। कंटेनर में करीब 572 पेटी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। उत्पाद पुलिस ने हरियाणा के बुरे गांव का निवासी रमेश कुमार के पुत्र मनदीप कुमार और दूसरे बिहार के सहरसा जिले के हरिपुर गांव के रणधीर यादव के पुत्र कृष्णा यादव काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चालक ने उत्पाद पुलिस काे बताया कि शराब चंडीगढ़ से लोड किया गया था, जिसे पटना में पहुंचाना था। कंटेनर महाराष्ट्र नबर की है। उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया की गाड़ी नंबर के आधार पर कंटेनर के मालिक काे पकड़ जांच किया जाएगा।