Accident

एनएच 922 पर बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो जख्मी 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ पेट्रोल पंप के समीप एनएच 922 पर रविवार की शाम दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर गांव के संजय महतो ब्रह्मपुर से कृष्णाब्रह्म जा रहे थे विपरीत दिशा से आ रहे हैं बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों को इलाज के लिए रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए आरा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है तथा दो लोग इलाजरत हैं। मृतक की पहचान ब्रह्मपुर गांव निवासी मनराज महतो का पुत्र संजय महतो तथा दूसरा कृष्ण कुमार वर्मा बताया जा रहा है। कृष्ण कुमार वर्मा भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र में जितौरा गांव का है। वही जख्मी कपिल देव महतो का पुत्र अमित महतो तथा वीर बहादुर महतो का पुत्र विजय कुमार बताया जा रहा है। पुलिस मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button