Accident

आगे निकलने की होड़ में दो स्कार्पियो की टक्कर, किशोर की मौत कई जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सिमरी थाना क्षेत्र नगरपुरा गांव समीप सोनरा के बर के पास तेज रफ्तार दो स्कार्पियो की टक्कर हो गई। टक्कर में एक किशोर की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। ज़ख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बड़का राजपुर निवासी श्रीराम यादव की लड़की का तिलक शेरपुर जा रहा था। रविवार की शाम आगे निकलने की होड़ में तेज रफ्तार दो स्काँर्पियो टक्कर हो गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गया। घटना की जानकारी के बाद तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हो गए। स्थानीयों लोगों के द्वारा जख्मियों को निजी अस्पतालों से लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी भेजा गया। जिसमें एक 13 बर्षीय अंश यादव नामक किशोर का मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सात जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में सुजीत यादव पिता अर्जुन यादव, विशाल यादव पिता राधेश्याम यादव, संजय यादव पिता ह्दयानंद यादव, जितेंद्र यादव पिता भजन यादव, अर्जुन यादव पिता ह्दयानंद यादव, रौशन यादव, प्रकाश यादव जख्मी हैं, जिनकी इलाज चल रहा हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button