शांतिनगर रेलवे इलेक्ट्रिक हाउस के समीप मिला अज्ञात शव, पहचान का प्रयास जारी

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के शांतिनगर माेहल्ला स्थित रेलवे इलेक्ट्रिक हाउस के समीप से शनिवार काे एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना पर माेहल्ले में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव काे पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक के पहचान काे लेकर प्रयास कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दाेपहर पुलिस काे सूचना मिली कि शांतिनगर में रेलवे इलेक्ट्रिक हाउस के समीप एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में कर लिया। मृतक की उम्र लगभग 42 वर्ष के आसपास है। पुलिस के मुताबिक मृतक सफेद लुंगी और गुलाबी टीशर्ट पहने हुअा था। शव दाे से तीन दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव काे पहचान के लिए पाेस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस काे अनुमान है कि मृतक नशा करता हाेगा। वहीं आसपास के लाेगाें काे अंदेशा है कि किसी ने हत्या कर शव फेंक दिया है। पुलिस सभी विंदूओं पर जांच कर रही है। पुलिस शव के पहचान काे लेकर आसपास के गांव के साथ आसपास के थाना क्षेत्र में भी सूचित किया है। पुलिस साेशल मीडिया के सहारे मृतक के पहचान काे लेकर प्रयास कर रही है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक के पहचान काे लेकर प्रयास किया जा रहा है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट मिलने के बाद माैत की जानकारी हाे सकती है। घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।