CRIME

नावानगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुर्व्यवहार, मांग में भरा सिन्दूर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक युवक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। युवक ने शादी की नीयत से उसके मांग में सिंदूर लगा दिया। इस संबंध में पीड़ित किशोरी की मां ने युवक को नामजद करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक थाना को दिए गए आवेदन में किशोरी की मां ने कहा है कि संजय कुमार नामक युवक ने मेरी बेटी के मांग में शादी के नियत से सिंदूर लगा दिया है। साथ ही उसके साथ अश्लील हरकत की है। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button