CRIME

देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, मोबाइल में फोटो देख पुलिस ने पकड़ा 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सिकरौल थाना क्षेत्र के बसांव कला गांव में दुर्गापूजा के दौरान पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को युवक के मोबाइल में देसी कट्टा के साथ फोटो मिला था। उसके बाद घर की तलाशी ली गई, जहां दीवार में बने अलमारी से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार की देर रात सिकरौल पुलिस क्षेत्र भ्रमण के दौरान बसांव कला पूजा पंडाल के पास पहुंची, जहां एक बाइक पर सवार तीन युवक मोबाइल देखते हुए संदिग्ध अवस्था में मिले। जांच के दौरान एक व्यक्ति के मोबाइल में देसी कट्टा के साथ उसका फोटो मिला। पूछताछ में उसकी पहचान बाबुगंज इंग्लिस गांव निवासी दीपनारायण चौधरी उर्फ दीपक कुमार, पिता सहेन्द्र चौधरी के रूप में हुई। उसने घर में देसी कट्टा रखने की बात स्वीकार की। इसके बाद एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम क गठित की गई। टीम ने आरोपित के घर की तलाशी ली, जहां दीवार में है बने अलमारी में छिपाकर रखा गया में देसी कट्टा बरामद हुआ। इस मामले म में पुलिस ने युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। छापेमारी में एसडीपीओ भास्कर रंजन, अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष दिलीप यादव, डीआईयू टीम डुमरांव और सिकरौल थाना के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button